Monday, October 9, 2017

राष्ट्रीय पान किसान यूनियन के तत्वाधान में विशाल जनपदीय सम्मेलन सोमवार को सम्पन्न



तंबौर/सीतापुर: राष्ट्रीय पान किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में तम्बौर गल्ला मण्डी में एक जनपदीय सम्मेलन का आयोजन कराया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पान किसान यूनियन संरक्षक राज्यसभा सांसद डॉ पीएल पूनिया व पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने सम्मेलन में भाग किया। अध्यक्षता डॉ बेचेलाल ने की। सोमवार को तम्बौर स्थित नवीन गल्ला मण्डी में राष्ट्रीय पान किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एक जनपदीय पान किसान का सम्मेलन किया गया।

कार्यक्रम की शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम में पान किसान यूनियन के पधाधिकारियो सहित जनपद सीतापुर लहरपुर सहित अन्य स्थानो से आये लोगो को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश महासचिव छोटेलाल चौरसिया ने बताया की पुरे देश में चौरसिया समाज की कुल आबादी 3.75 करोड़ है जिसमे कई जातियां के आते है। आरटीआई से मांगी गई सूचना में 14 राज्यो में पान की खेती की जाती है। 7 राज्यो में करीब एक लाख हेक्टेयर पर पान की किसानी की जाती है। पान की खेती कृषि विकास योजना में शामिल कराया गया। पान की खेती को राष्ट्रीय बागवानी मिशन में शामिल कराया गया।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2013 से 15 तक में प्रदेश सरकार द्रारा गुणवक्ता युक्त पान उत्पादन योजना में अनुदान रूप में एक करोड़ रूपये आवंटित कराया गया। इसके बाद 15-16 में मनमानी ढंग से 50 लाख रूपये कर दिया गया।इसके अलावा पान किसान की खेती की फसल को प्रधानमन्त्री बीमा योजना को शामिल किया जाये। भूमिहीन पान किसानो को पट्टे पर भूमि सिंचाई हेतु तालाबो को दिलाना । पान की फसल को अन्य फसलो को खसरा में दर्ज कराना सहित 11 मांगे रखी गई।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री सांसद जितिन प्रसाद ने पान की खेती के किसानो की जो मांगे सामने आई है वो काफी गम्भीर है। आज मुझे इस समस्या के बारे में जानकारी मिली है। लेकिन इन मांगो के लिए हम लोग इस समय सरकार में नही है। लेकिन हमारे पीएल पुनिया जी है। मै इनके साथ में हूँ और पान की फसल को उचित लाभ दिलाने का प्रयास करूँगा। मेरी सरकार अगर होती तो सभी मांगों को पूरा किया जाता।

कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि डॉ पीएल पुनिया ने कहा कि यह मांगे हम लोगो की है सभी मांगे जायज है। पूर्व में सरकार ने साढ़े चार करोड़ का धन स्वीकृत किया था। जिसमे वर्तमान सरकार दो करोड़ वापस कर दिया। ढाई करोड़ का धन बंदरबाट कर दिया गया। मैने इसकी जाँच के लिए पत्र लिख चुका है। अगर मेरी सरकार आई तो इसको पूरी तरह से लागू किया जायेगा। पान की खेती की देश स्तर तक ले जाना है। पान हमारी धर्मिक के कार्यो में उपयोग में आता है। पान की खेती के मिट रहे अस्तित्व को बचाना होगा। पार्टी कोई भी लेकिन संगठन में एकता जरुरी है।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश गुजरात बिहार के राज्यो के पान किसान के प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बेचेलाल ने की। आयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौरसिया (पूर्व सदस्य जिला पंचायत) ने किया।इस मौके पर किशोरी लाल नाग, शिवकुमार नाग, विनोद नाग, राधेश्याम नाग, सुरेश नाग, तोताराम चौरसिया, चन्द्र कुमार चौरसिया, ऋषि चौरसिया, मिंटू चौरसिया, अजय चौरसिया (प्रधान) एडवोकेट हरीश चौरसिया, प्रवीण चौरसिया, नन्द किशोर नाग, बुद्धि लाल नाग (सभासद) श्यामू चौरसिया, गौतम नाग, शैलेन्द्र चौरसिया, राकेश नाग(प्रधान) मनोज नाग(प्रधान) रामू नाग, मुंद्रिका नाग, एडवोकेट मनीष नाग, त्रिभुवन लाल नाग, राम कुमार नाग सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment